गोविंदगढ़ कस्बा रहा पुण रूप से बंद। विधायक व मेवात विकास बोर्ड के चेयरमैन व राजस्थान सरकार के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी।
/// जगत दर्शन न्यूज़
रामगढ़ अलवर (राजस्थान) संवाददाता सुरेश सैनी: संपूर्ण गोविंदगढ़ मार्केट को आज शनिवार को बंद रखा गया। राजस्थान की कांग्रेस सरकार एवं वर्तमान विधायक साफिया खान तथा मेवात विकास बोर्ड के चेयरमैन जुबेर खान के द्वारा गोविंदगढ़ प्रधान रसनम बाई एवं उप प्रधान कृष्णकांत जैन को पद से हटाकर लियाकत खान को प्रधान पद पर मनोनीत कर लोकतंत्र की हत्या की गई! जिसको लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रामगढ़ विधायक व मेवात विकास बोर्ड के चेयरमैन, राजस्थान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। निर्मल प्रकाश सूरा, प्रदेश अध्यक्ष हिंदू वाहिनी एवं प्रांत प्रांतीय संयोजक ब्रजभूमि कल्याण परिषद, प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय ओड महासभा एवं जिला प्रभारी भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा भरतपुर ने भाजपा नेता रामगढ़ जय आहूजा ने अवगत कराया कि मनमानी तरीके से सत्ता का दुरुपयोग करते हुए कांग्रेस द्वारा प्रधान नियुक्त कर दिया गया। यह लोकतंत्र एवं जनता की आत्मा को झकझोर देने वाला निर्णय है जो कि सरासर गलत है। कांग्रेस राज में यदि इस तरह जनता के द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि को हटाकर अपने चहेतों को बिठा देना ही इनका उद्देश्य है तो आने वाले विधानसभा 2023 में राजस्थान में 200 में से 2 सीटें भी नसीब होना मुश्किल हो जाएगा। गैरकानूनी तरीके से अगर कोई कार्य किया जाता है तो उसको चुनौती भी दी जा सकती है।
गोविंदगढ़ मार्केट को बंद करा कर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने जुलूस निकाला और कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। पुरानी तहसील में एकत्रित होकर सब ने तहसीलदार को ज्ञापन हेतु बुलाया, किंतु तहसीलदार ने आने में काफी विलंब किया जिसकी घोर निंदा की गई। कल दिनांक 5 फरवरी 2023 को कस्बा बड़ौदामेव को पूर्ण रूप से बंद किया जाएगा एवं समय प्रातः 8:00 का तय किया गया है। बड़ौदा मेव में चारों ओर के गांव से सैकड़ों की संख्या में लोगों के आने की संभावना है। जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि को हटाया जाना लोकतंत्र की हत्या है। यह जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान निर्मल प्रकाश सूरा (जिला प्रभारी भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, भरतपुर), भाजपा नेता सुखवंत सिंह, पूर्व प्रधान भाजपा नेता जय अहूजा, अशोक चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवाराम मंडल, अध्यक्ष बड़ौदा मेंव्, राजेंदर मिश्रा, हरि सिंह सोलंकी, मंडल अध्यक्ष बादल, विधानसभा प्रभारी हिन्दू वाहिनी संगठन, भाजपा नेताजय आहूजा, राजकुमार तीर्थनी, रमन गुलाटी, उप जिला प्रमुख सहित कैलाश चंद खंडेलवाल, रामगढ़ युवा मोर्चा भाजपा कृष्ण सैनी आदि के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अंत में तहसील दार को ज्ञापन दिया गया।