पत्रकार सह जन प्रतिनिधि होली मिलन समारोह 5 मार्च को!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: होली एक ऐसा त्योहार है जिसमें सभी रंग के लोग एक हो जाते है। एक ऐसी संस्कृति है जो हमे एक होने व मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देती है। होली के एक माह पहले से ही सभी पर होली का रंग छाने लगता है। इसके नाम मात्र से ही उमंग के साथ एक अलग खुशी झलकने लगती है।
वही सारण निकाय के पूर्व प्रत्यासी सुधांशू रंजन के द्वारा एक होली मिलन व पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन छपरा के रॉयल गार्डेन में 5 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सुधांशु रंजन ने बताया कि पानापुर के कौंध पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डॉ वकील राय व माँझी के कौरु धौरु पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उदय शंकर सिंह इस आयोजन के प्रभारी होंगे।
स्थान:
रॉयल गार्डेन (नियर सांढ़ा ओवरब्रिज) छपरा
दिनांक 05 03 2023 (रविवार)
समय: सुबह दस बजे से प्रारम्भ
कार्यक्रम:
1.पारम्परिक होली की महत्ता तथा गायन
2. पत्रकार सुरक्षा कानून पर विशेष परिचर्चा!
3. सम्मान समारोह एवम प्रीतिभोज।
आमंत्रित:
सारण जिले के समस्त पत्रकार एवम जनप्रतिनिधि।
मुख्य अतिथि:
1. श्री जीतेन्द्र कुमार राय
मंत्री कला संस्कृति एवम युवा विभाग बिहार सरकार
2. श्री सुरेन्द्र राम
मंत्री श्रम संसाधन विभाग
बिहार सरकार
विशिष्ट अतिथि
1.श्री विकास कुमार
डीआईजी सारण रेंज
2.श्री रणधीर सिंह
पूर्व विधायक छपरा
3. हिना शहाब
पूर्व प्रत्यासी सिवान लोकसभा