श्री कृष्ण गौ सेवा समिति ने दीत्या गहलोत के जन्मदिवस पर गौ सेवा मे समर्पित की 500 किलो लापसी।
/// जगत दर्शन न्यूज
जोधपुर (राजस्थान): श्री कृष्ण गौ सेवा समिति की तरफ से हर माह की तरह इस माह भी मायली मंडावता पर सभी गौ भक्तो के सहयोग से 500 किलो लापसी बनाई गई। इस अवसर पर कामधेनु सेना मंडोर प्रभारी मेहुल गहलोत ने बताया की दीत्या गहलोत (पुत्री श्री विक्रमादित्य सिंह गहलोत) के जन्मदिवस पर गौ माता के लिए लापसी बनाकर पुण्य प्राप्त किया। गौ माता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं, गौ माता की सेवा मात्र से ही हर संकट ख़त्म हो जाते है। इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग हरिश जी देवड़ा, राजेन्द्र सिंह गहलोत, अरविंद, लक्ष्य, अक्षय, चिराग, दिवयानशु, प्रिंस, रवीन्द्र, सवाई, गौरव आदि ने सहयोग किया।