सालासर धाम में वसुंधरा राजे 4 मार्च को मनायेगी जन्मदिन!
/// जगत दर्शन न्यूज़
झुंझुनू (राजस्थान) संवाददाता सुरेश सैनी: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे आगामी 4 मार्च को अपना जन्मदिन शेखावाटी के प्रसिद्ध धार्मिक आस्था का स्थान सालासर में मनायेगी। इसकी जानकारी देते हुए वसुंधरा राजे समर्थक मंच के प्रदेश प्रमुख महामंत्री व भाजपा नेता महेश बसावतिया ने बताया कि वसुंधरा राजे का जन्मदिन 8 मार्च को आता है, लेकिन होली को मध्यनजर उन्होंने अपना जन्मदिन 4 मार्च को मनाने का फैसला किया है। सिद्धपीठ सालासर धाम में पूजा अर्चना करने के बाद वसुंधरा राजे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। उन्होंने आगे कहा कि वसुंधरा राजे की लोकप्रियता व सर्वमान्य नेता होने के कारण उनके नेतृत्व में ही राजस्थान में भाजपा रिकार्ड बहुमत प्राप्त करेगी। भाजपा शीर्ष नेतृत्व को उनकी लोकप्रियता को देखते हुए तुरंत फैसला लेना चाहिए जिससे कांग्रेस की अकर्मण्य सरकार को उखाड़ फेंका जा सके।