देहदान समापन समारोह वेबीनार सभी के सहयोग से पूर्णता सफल रहा!
/// जगत दर्शन न्यूज़
ऑनलाइन कार्यक्रम (यूट्यूब): "देह दान ही सबसे बड़ा दान" कार्यक्रम में यवतमाल, महाराष्ट्र द्वारा देह दान जागरूकता नाटक मंचन, चित्रसेन साहू जीन का उद्बोधन, बेगूसराय, बिहार द्वारा देहदान गीत पर नृत्य तदुपरांत काव्य गोष्ठी जिसमें आसाम, आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, ओडिशा, राजस्थान, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल इन 12 प्रदेश की 12 कवित्री श्रीमती निशा काबरा, देरगांव (आसाम) श्रीमती रंजना गोयल, बेतिया (बिहार) श्रीमती अरुणा अग्रवाल, उमंग रायपुर (छत्तीसगढ़) श्रीमती रानी अग्रवाल, जमशेदपुर (झारखंड) श्रीमती संगीता अग्रवाल, रोहिणी (दिल्ली) श्रीमती मनीषा राठी, उज्जैन पश्चिमांचल (मध्यप्रदेश) श्रीमती शकुन अग्रवाल, राउरकेला (ओड़िशा) श्रीमती अम्बिका हेड़ा, अजमेर (राजस्थान) श्रीमती वर्षा सारडा, तेडूंर (तेलंगाना) श्रीमती मंजू श्री गुप्ता, कलकत्ता (पश्चिम बंगाल) श्रीमती अन्नू जोशी, विजय नगर (आंध्र प्रदेश) श्रीमती सुषमा अग्रवाल, नागपुर शाखा (महाराष्ट्र) ने काव्य पाठ में अपनी सहभागिता निभाई।
व्यंजना आनंद " मिथ्या " बेतिया, प. चम्पारण (बिहार) लेफ्टिनेंट कर्नल रीना झा, रांची (झारखण्ड) राजकुमार छापड़िया मुम्बई (महाराष्ट्र) ने काव्य गोष्ठी में निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
काव्यगोष्ठी विजेता:
1.अम्बिका हेड़ा, अजमेर (राजस्थान)
2.सुषमा अग्रवाल, नागपुर (महाराष्ट्र)
3. शकुन अग्रवाल "सहज", राउरकेला (ओडिशा)
4.मनीषा राठी, उज्जैन (मध्य प्रदेश)
तत्पश्चात देहदान जागरूकता आधारित मजेदार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 30 क्वेश्चन रखे गए इस कार्यक्रम की विजेता हैं:
1. रंजना गोयल, बेतिया (बिहार)
2. शकुन अग्रवाल "सहज", राउरकेला (ओडिशा)
3.सरिता अग्रवाल, ब्यावरा (मध्य प्रदेश)
तदुपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा जी बथवाल के कर कमलों द्वारा काव्य पाठ करने वाली सभी कवित्रीयों को सहभागिता सम्मान पत्र दिया गया। प्रकल्प प्रमुख सुशीला फरमानिया द्वारा देहदान जागरूकता गीत रचना के लिए श्रीमती अंबिका हेड़ा अजमेर (राजस्थान) देहदान जागरूकता उद्घोष वाक्य के लिए श्रीमती अंजू मित्तल बरगढ़ (ओडिशा) को सम्मान पत्र प्रेषित किया गया। तकनीकी सहयोग हेतु श्रीमती रचना जोशी तुमसर (महाराष्ट्र) को सम्मान पत्र प्रेषित किया गया। कोटेशन लेखन हेतु श्रीमती अरुणा अग्रवाल रायपुर (छत्तीसगढ़) को सम्मान पत्र प्रेषित किया गया। देहदान अभियान में इन चारों सहयोगियों को अभिनन्दन -पत्र प्रदान किए गए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।