माँझी के हरदेव यादव कन्या मध्यविद्यालय परिसर में सांसद कोष से निर्मित भवन का हुआ उदघाटन।
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी के हरदेव यादव कन्या मध्य विद्यालय परिसर में 14 लाख रुपये की लागत से सांसद कोष से निर्मित भवन का शुक्रवार को सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने फीता काटकर विधिवत उदघाटन किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए सांसद ने विद्यालय के संस्थापक स्व हरदेव यादव को दूरदर्शी बताया। उन्होंने कहा कि पांच दशक पूर्व बालिकाओं की शिक्षा के प्रति सार्थक सोच रखने वाला इंसान सरकारी सम्मान का हकदार है। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा के उद्देश्य से सरकार की चल रही योजनाओं की विस्तार से चर्चा की। समारोह में मौजूद लोगों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जबाब में सांसद ने कहा कि पुराने माँझी रेलवे स्टेशन को हाल्ट के रूप में बरकरार रखते हुए इसे विकसित करने की रेल प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए माँझी हाल्ट का नाम परिवर्तित कर इसका नामकरण संत धरणी हाल्ट करने का प्रयास किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक बीरेन्द्र यादव ने समारोह में मौजूद अतिथियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। समारोह को भाजपा नेता हेम नारायण सिंह प्रमोद सिग्रीवाल मनोज पाण्डेय रमाशंकर मिश्र शांडिल्य शिवाजी सिंह पंकज सिंह अमरजीत सिंह मूकेश सिंह रंजन शर्मा तथा ई सौरभ सन्नी आदि ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्षता मनोज कुमार प्रसाद तथा संचालन बबलू शर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व मुखिया सत्यनारायण प्रसाद यादव ने किया।