वरिष्ठ पत्रकार वीरेश सिंह की माता वीरंज कूंअर का निधन
माँझी (बिहार): छपरा जिले के माँझी प्रखंड के वरिष्ठ पत्रकार वीरेश सिंह की माता एवं स्वर्गीय अर्जुन सिंह की पत्नी वीरंज कूंअर का आज दोपहर करीब सवा बारह बजे निधन हो गया। वे करीब 86 वर्ष की थी तथा बहुत दिनों से बीमार चल रही थी। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर चली गई। उनके जाने से परिवार में शोक का माहौल बन गया। उनका दाह संस्कार डुमाईगढ घाट पर परिजनों के द्वारा विधि विधान से कर दिया गया।
बंगाल के डीजीपी नीरज नयन पांडेय ,शिमला के आई जी जय प्रकाश सिंह, अलखराजपुर (मध्य प्रदेश) के एसपी मनोज सिंह ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया है।
बताते चले कि उनके पीछे चार पुत्र वीरेश सिंह (पत्रकार), अनिल सिंह, अरुण सिंह तथा अजय सिंह, पुत्री गीता कूअर, शीला देवी एवं मीना देवी के साथ पोता प्रवीण राज़, यशवर्धन, तनिश कुमार के साथ एक दर्जन से अधिक पोता पोती मौजूद थे।
उनके शोक की खबर सुन कर आस पड़ोस के सामाजिक लोगों ने पहुँच कर परिवार को ढांढस बढ़ाया। उक्त मौके पर मुख्य रूप से राकेश सिंह, मनोज सिंह, संजीव शर्मा, बी के भारतीय, राहुल कुमार सिंह, पंकज कुमार, सरपंच भरत सिंह, अंजय सिंह, नर्वदेश्वर सिंह इत्यादि सैकड़ों गणमान्य लोग एवम मीडिया से जुड़े लोग उपस्थित थे।