★ जगत दर्शन साहित्य ★
◆ काव्य जगत ◆
सबसे अपनापन रखना
बिजेन्द्र कुमार तिवारी
नई शताब्दी का यह वर्ष।
मंगलमय हो भारत वर्ष।।
अंग्रेजी के साल 2021 की विदाई हो।
गिले-शिकवे सब भूल के यारों,
22 की अगुवाई हो।।
*
नई सीख के साथ है गुजरा,
सुनो पुराना साल।
नए साल में नये सीख से,
रखें सबका ख्याल।।
*
मानवता का मान बचायें,
मिलके अबकी साल में।
दीन-दुखी की सेवा करना,
सीखें अब हर हाल में।।
*
बेमतलब के झगड़े छोड़ो,
छोड़ो सब रुसवाई।
सबसे मिलकर प्रेम बढ़ाओ,
सबकी करो भलाई।।
*
साल भले अंग्रेजी है पर,
सोच सनातन रखना।
मानव धर्म को आगे रख,
सबसे अपनापन रखना।।
*
बिजेन्द्र कुमार तिवारी
🙏बिजेन्दर बाबू🙏