आज का राशिफल : जानें, कैसा होगा आपका दिन!
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका दिन आज का हंसता खेलता बीतेगा। आप नए उमंग में रहेंगे। आपके घर में कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। आप अपने आस-पड़ोस में अपने ऊर्जा शक्ति के द्वारा लोगों को भी खुश करते नजर आएंगे। हालांकि हो सकता है आपकी बात को कोई न समझे परंतु आप अपने अच्छे व्यक्तित्व के कारण समाज में एक अच्छा छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे। आप अपने परिवार के लिए चिंतित और और निष्ठावान व्यक्ति माने जाते हैं। आपके कार्य प्रशंसनीय होंगे।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)
आप दयामयी कहे जाने वाले इंसानो में से एक हैं। आप हमेशा दूसरों का भला करते हैं। आप हमेशा दूसरों का भला ही सोचते हैं, परंतु आज आपको अपने बातों से कोई ठेस पहुंचा सकता है। अतः उस से दूर रहने की आवश्यकता है। आप बेवजह किसी की बातों में ना आएं तथा उससे न उलझे। समय आने पर सब कुछ ठीक हो जाएगा। आप चिंतित रहते हैं परंतु आपको उस चिंता को छोड़कर अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप शरीर से ऊर्जावान रहने वालों में से एक व्यक्ति हैं। आप हमेशा निडर रह कर किसी के भी सच्ची बात आप बताते हैं। आप की सच्चाई को हो सकता है कोई ना समझे। अतः आप उससे दूर रहें। आप अपने पथ पर अडिग रहने वाले इंसान हैं। अतः आपको सफलता जरूर मिलती है। थोड़ी बहुत कठिनाइयां आज आपको मिल सकती है। लेकिन आपको उन कठिनाइयों से अलग होकर आपको अपने कार्य पर ध्यान देना होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन आज भी मिला जुला ही रहेगा। आप स्वयं अपनी समझदारी से अपना काम निकालते नजर आएंगे। आप दूसरों के बातों पर न विश्वास करें। आप ध्यान थोड़ा धार्मिक रहेगा। आप शांत और सन्तुष्ठ नजर आएंगे।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आप आज दूसरों से नाराज दिखेंगे। आप अपनी सफाई दूसरों के समक्ष रखते नजर आएंगे। आपका स्वास्थ्य गिर सकता है । अतः आज आपको खान पान पर ध्यान रखने की जरूरत है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आप विनम्रता और सत्यमार्ग को समझते हुए अपने कर्तव्य मार्ग पर प्रसस्त दिखेंगे। आपके अंदर ऊर्जा असीमित रहेगी। आप अपने लक्ष्य के प्रति चिंतित नजर आएंगे। आपकी कोई पुरानी यादें आपको अधिक दुख देंगी। आपको सभी कठिनाईयों से निकल पर मुस्किलो से सामना करने की सलाह दी जाती है। आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप भक्ति भाव मे अधिक समय बिताएंगे। आपकी उलझन कोई समझ नही पाएगा। आप सब कुछ ईश्वर पर छोड़ देंगे। आपके घर कोई ऐसा है जो आपको दुख दे रहा है। उसका हल ढूंढने में आप व्यस्त रहेंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आप आज क्रोधित रहेंगे। लेकिन ये क्रोध भी आपका कोई नही देख सकेगा। अतः आप अंदर ही अंदर घुटेंगे। पंरन्तु आप समझदारी का परिचय देते हुए आप घर के शांति को खराब नही करेंगे। आप की तबियत बिगड़ सकती है। अतः आप खान पान पर अधिक ध्यान दें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आप आज खुश नजर आएंगे। आपके पास अधिक कार्य नही है। आप आज आराम करेंगे। आपकी समस्या कोई अन्य हल कर रहा है। आपकी शांत राह कर अपना कार्य निकालते नजर आएंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप भयभीत और परिवार के प्रति चिंतित नजर आएंगे। आप बहुत कुछ करना चाहेंगे, पर परिस्थितियां कुछ ऐसी होंगी की आप कुछ कर नही पाएंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आप दूसरों पर विश्वास रखने वाले इंसान हैं। आप अपने कार्य को दूसरे के विश्वास पर छोड़ देते हैं। आज आप को धक्का लग सकता है। कोई आपके विश्वास को तोड़ सकता है। अतः आप अपने कार्य को दूसरों पर छोड़ने की सलाह नहीं दी जाती है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आप अधिक ऊर्जावान तथा ताकतवर हैं। आप बल, बुद्धि, विवेक का उपयोग करते हुए आप अपने आसपास तथा परिवार को ताकत देने का कार्य करेंगे। आप निराश नहीं रहेंगे। आज आप अपने बात को किसी व्यक्ति से मनवाने में सफलता प्राप्त कर लेंगे।
◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
कृपया ध्यान दें
"यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।" -- आचार्य पं धनञ्जय दुबे