पूर्व प्रधानाध्यापक स्वर्गीय दिनेस्वर सिंह शिक्षक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सह शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
पूर्व प्रधानाध्यापक स्वर्गीय दिनेस्वर सिंह शिक्षक की पुण्य स्मृति दिवस 21 दिसंबर को प्रति वर्ष मनाया जाता है। 13 वीं वर्ष पुण्य स्मृति दिवस मशरक प्रखंड अवस्थित आदर्श मध्य विद्यालय के प्रांगण में हर्षोउल्लास के साथ क्विज प्रतियोगिता सह सम्मान सम्मारोह का आयोजन हुआ।
मशरक (बिहार) संवाददाता धर्मेन्द्र सिंह: छपरा जिले के मशरक प्रखंड अंतर्गत चरिहारा गांव निवासी पूर्व प्रधानाध्यापक स्वर्गीय दिनेस्वर सिंह शिक्षक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सह शिक्षक सम्मान समारोह मंगलवार को आदर्श मध्य विद्यालय मशरक के प्रांगण में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक रविंद्र नाथ रवि ने किया। वहीं कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त से पूर्व प्रधानाध्यापक राम जीवन सिंह जीवन व पूर्व प्रधानाध्यापक रविंद्र नाथ रवि, सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर पी के परमार तथा आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेन्दर कुमार सिंह के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात स्वर्गीय दिनेस्वर सिंह शिक्षक के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम के संचालन कांग्रेस जिला कमिटी के जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने किया। वहीं काँग्रेस जिला उपाध्यक्ष सह आयोजनकर्ता शैलेश कुमार सिंह ने जगत दर्शन न्यूज़ को बताया कि 13 वर्षों से यह प्रतियोगिता होते आ रहा है। सेवा निवृत्त शिक्षकों को बुलाकर सम्मान किया जाता रहा है। गुरू और शिष्य की क्या परंपरा है, इस कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया जाता है। उक्त क्रार्यक्रम में चीफ गेस्ट के रूप में गरखा के पूर्व विधायक रघुनंदन माँझी, मशरक थानाध्यक्ष राजेश कुमार, अमृत पुत्र पूर्व प्राचार्य हीरालाल ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते रहे। साथ ही साथ आदर्श मध्य विद्यालय के प्रांगण में दो आम का फलदार वृक्ष का वृक्षारोपण भी सभी अतिथियों के द्वारा किया गया। उक्त मौके पर आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेन्दर कुमार सिंह ने कहा कि वातावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाना बहुत ही जरूरी है। एक आम के पेड़ लगाने से दस पुत्र की प्राप्ति होती है। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान केंद्रीय विद्यालय के अवनीत कुमार, द्वितीय पुरस्कार प्रकाश कुमार, शिक्षा सदन का विद्यार्थी साबिर सोहेल तथा तृतीय पुरस्कार मध्य विद्यालय सियरभुका के छात्र रवि खातून ने प्राप्त किया। साथ ही साथ प्रखंड क्षेत्र के पत्रकार बंधुओ को भी सम्मानित किया गया। मौके पर कार्यक्रम में शामिल डॉ.पी के परमार, पूर्व प्रधानाध्यापक राजेन्द्र सिंह कुशवाहा, प्राचार्य विनोद चौधरी, जाप पार्टी के प्रदेश सचिव संजय सिंह, डॉ.कमलेस्वर सिंह शिक्षक सहित दर्जनो सेवानिवृत्त शिक्षक को सम्मानित किया गया। मौके पर कार्यक्रम के अंत तक सैकड़ों अतिथि मौजूद रहे।