जमीनी विवाद में मारपीट,चार घायल
मशरक(बिहार) संवाददाता धर्मेन्द्र सिंह: छपरा जिले के मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली कोठी गांव में सोमवार के शाम में जमीनी विवाद होने पर चार व्यक्ति घायल हो गए। घायलों के इलाज के लिए सामुदाइक केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया, जहां घायलों की पहचान राजेश ठाकुर उम्र 40 वर्ष, नंदकिशोर ठाकुर की 25 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी, 35 वर्षीय अशोक ठाकुर, 40 वर्षीय सत्रुधन ठाकुर कर रूप में हुई। एक पक्ष के राजेश ठाकुर ने बताया कि मकान निर्माण के लिए नीव का काम कराया जा रहा था। उसी पर जमीनी विवाद के लेकर मारपीट हो गई, जिसमें घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष ने बताया की जमीन का बटवारा पहले कर दिया गया है, लेकिन इन लोगो के द्वारा जबरदस्ती काम करवाया जा रहा था। उसी को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है। मशरक पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।