★ जगत दर्शन साहित्य ★
◆ काव्य जगत ◆
यूँ तो छोटी सी कहानी है मेरी!
रश्मि जोशी
यूँ तो छोटी सी कहानी है मेरी!
कहानी में एक राजा है,
और एक सपनों में ही महल बनाने वाली एक आम सी लड़की,
कुछ कहानियां हैं,
और उन्ही कुछ कहानियों को सच मानने वाली एक भोली सी लड़की,
अंजान है वो दुनियां से,
दुनियां में रहने वाले अलग अलग लोगों से,
पर उसी दुनियां में वो शांत हैं,
और देख रही है,
अलग अलग लोगों को,
अलग अलग मानसिकता वाले लोगों को समझने की कोशिश कर रही है,
मानो लगता है,
कुछ कहना चाहती है,
मानो लग रहा हैं,
सपनों के आशियानें इतने है,
कि खुद में ही कहीं लापता है,
लापता है जिंदगी के कड़वे सच से।
संपादन प्रिया पांडेय 'रौशनी'