एकमा प्रखंड के ई. किसान भवन में एक दिवसीय किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन
एकमा (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: एकमा प्रखंड मुख्यालय परिसर के ई. किसान भवन में आज शनिवार को एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उदघाटन एकमा के प्रखंड विकास पदाधिकारी डा. सत्येन्द्र पाराशर के द्वारा किया गया। वहीं प्रखंड तकनीकी प्रबंधक हरेंद्र मिश्रा ने किसानों को सरकार के द्वारा चलाए जा रहे प्रत्येक योजनाओं के विषय में उपस्थित सैकड़ो किसानों को जानकारी दिया। साथ ही उन्होंने प्राकृतिक खेती के विषय में भी पूर्ण जानकारी दिया। समन्वयक वव्ली सिंह ने भी आमडाढी पंचायत के किसानों को रासायनिक खेती एवं प्राकृतिक खेती पर विशेष जानकारी दिया।
उक्त मौके पर मुख्य रूप से नवनिर्वाचित सरपंच प्रतिनिधि अरविन्द सिंह, अजय सिंह, समन्वयक राजेश विकल, सहायक तकनीकी प्रबंधक जमालुद्दीन अंसारी, किसान सलाहकार अरुण कुमार सिंह, हरे राम पंडित, एम डी गुड्डू, किसान सलाहकार विकास सिंह, मुन्ना रजक, आदि लोग उपस्थित थे।