माँझी: नहर पर बने पुलिया पर बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल
माँझी (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: छपरा जिले के माँझी नन्दपुर मुख्य मार्ग पर बलुआ के समीप नहर पर बने पुलिया पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि माँझी डुमरी निवासी अनिल ओझा दाउदपुर के तरफ से अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में नन्दपुर से कुछ दूर पुलिया के समीप आने पर पुलिया के टेढ़ा मेढा होने के कारण बाइक अनबैलेंस होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों के मदद से उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज हुआ।