एकमा: पंचायत चुनाव के परिणाम
एकमा (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: एकमा प्रखंड के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के घोषणा होने पर आम जनता में काफ़ी खुशी दिखाई दे रही है। कुछ नये चेहरे के साथ कुछ पुराने चेहरे का भी आगमन हुआ है। वहीं देवपुरा पंचायत से गुड़िया देवी मुखिया पद से चुनाव जीती तो बलिया पंचायत से अशोक मांझी एवं बनपुरा पंचायत से भूषण साह ने मुखिया पद से चुनाव जीता है।
इसी क्रम में वनपुरा पंचायत में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए अंजू देवी जीती। ऐसा माना जा रहा है कि इनका प्रखंड प्रमुख बनना तय है।
अतरसन पंचायत से मुखिया पद से किरण देवी, असहनी पंचायत से साधु दूबे, रसूलपुर पंचायत से रीता देवी, नवादा पंचायत से गणेश साह, मुखिया पद से, चनचौरा पंचायत से सावित्री देवी, आमड़ाढी पंचायत से मुखिया पद से चंदा, मानें पंचायत से अनिता देव, हुस्सेपुर पंचायत से वैजन्ती देवी मुखिया, एकसार पंचायत से जय राम साह, पचुआ पंचायत से उर्मिला देवी, मुखिया परसा उतरी से रामावती देवी तथा परसा दक्षिणी से काजल तिवारी, फुचटी कला से महेश्वर राय एवं बिंदलाल रामपुर से रीता देवी ने मुखिया पद से चुनाव जीता।
मानें पंचायत से बीडीसी सदस्य रमेश प्रसाद विजयी घोषित हो चुके हैं। वहीं पारसा पूर्वी से अनिता देवी, मानें पंचायत से प्रमिला देवी सरपंच पद से चुनाव जीती। एकमा जिला परिषद सदस्या में तीनों नए चेहरे दिखने को मिले। भाग एक से इंदु देवी, भाग दो से अनिल कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह एवं भाग तीन से रामावती देवी ने जीप सदस्य के पद पर चुनाव जीत लिए है।
अभी मतगणना प्रारम्भ है। बाकी पंचयात के नतीजे निकलना बाकी है।