वनवासी कल्याण आश्रम में मनाया गया स्थापना दिवस
आबूरोड (राजस्थान) संवाददाता रंजीत जीनगर: श्री दादु दयाल वनवासी कल्याण विद्या आश्रम छात्रावास मानपुर में आज अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कल्याण आश्रम के नगर अध्यक्ष भला राम देवासी, आश्रम समिति के उपाध्यक्ष रणजीत कुमार मारु, सचिव जगदीश रावल, समाज सेवी गोविन्द कुमार अग्रवाल और विभाग संगठन मंत्री नवल राम के आतिथ्य में भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन, वंदना और देश भक्ति गीत के साथ किया गया।
विभाग संगठन मंत्री नवल राम द्वारा अतिथि परिचय और स्थापना दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से परिचय कराया और बताया कि 26 दिसम्बर 1952 में छत्तीसगढ़ के जशपुर में प्रथम छात्रावास की स्थापना बाला साहब देश पांडे द्वारा और राजस्थान में 1978 से लगातार कल्याण आश्रम उत्तरोत्तर वृद्धि के साथ संचालित है।
मुख्य वक्ता और आश्रम समिति के सचिव जगदीश रावल ने अपने उद्बबोधन में बताया कि वनवासी कल्याण परिषद् संगठन के तहत सम्पूर्ण देश में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वनवासी कल्याण आश्रम छात्रावास, विद्यालय, बाल संस्कार केन्द्र, आरोग्य रक्षा केन्द्र, उन्नत कृषि प्रशिक्षण, एनीकट निर्माण, कृषि कुएं गहरे कराना, डिस्पेंसरी, विविध धार्मिक सांस्कृतिक गतिविधियों का वनवासी क्षेत्र में आयोजन कर विकास की मुख्य धारा से जोडने का हमेशा प्रयास जारी है। यह भी कहां कि भारत की आत्मा, संस्कृति और सम्पदा के दर्शन वनवासी क्षेत्र में ही होते हैं, वनवासी क्षेत्र में कार्य करना ईश्वरीय कार्य है। सभी को इससे जुडने का आह्वान किया। विद्यार्थियों को राष्ट्र भाव के साथ विद्यार्जन कर अपना सुन्दर कैरियर बनाने का मार्गदर्शन किया।
आश्रम के छात्र मनोज कुमार ने "चंदन है इस देश की माटी", संजय कुमार ने आश्रम के अनुभव कथन, कल्पेश और छात्र समूह द्वारा लोक गीत" भोली लाडी भणवा जाणु रे" प्रस्तुत कर वनवासी विकास धारा में सहभागी बनने का संदेश दिया।
कार्यक्रम अध्यक्ष रणजीत मारु ने बच्चों को संकोच और झिझक दूर कर शैक्षिक, सहशैक्षिक, सामाजिक, राष्ट्रीय, धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता रखने के लिए प्रोत्साहित किया। आश्रम प्रमुख सुरेश कुमार परिहार द्वारा आश्रम गतिविधियों और बच्चों के चंहुमुखी विकास के लिए समर्पित प्रयास का संकल्प लिया और कार्यक्रम का सुन्दर संचालन किया। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ किया गया।
कार्यक्रम में कल्याण आश्रम के नगर अध्यक्ष भला राम देवासी, समाज सेवी गोविन्द कुमार अग्रवाल, आश्रम समिति उपाध्यक्ष रणजीत कुमार मारु, सचिव जगदीश रावल, विभाग संगठन मंत्री नवल राम, आश्रम प्रमुख सुरेश कुमार परिहार, भरत कुमार और छात्रावास के विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।