भिखारी ठाकुर के जयंती पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
मांझी (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: भोजपुरी के शेक्सपियर व लोक-कवि भिखारी ठाकुर की जयंती पर स्थानीय दलन सिंह उच्च विद्यालय मांझी के परिसर में छात्र छात्राओं के बीच एक निबंध प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का निर्देशन शिक्षिका रुही कुमारी ने किया। उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि महान भिखारी ठाकुर भोजपुरी माटी तथा भोजपुरी अस्मिता के प्रतीक हैं। इनका नाम हमेशा अमर रहेगा। हमेशा समाज को आइना दिखाने वाली उनकी रचनाएं आज के दौर में भी प्रासंगिक हैं।