माँझी पुलिया से गिर कर एक युवक गंभीर रूप से घायल
मांझी (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी-बनवार मुख्य पथ पर धरहरा नहर की क्षतिग्रस्त पुलिया के नीचे गिर कर एक युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया इसके साथ ही उसकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जख्मी युवक सोनबरसा गांव निवासी स्व.शैलेश तिवारी का पुत्र चुनमुन तिवारी बताया जाता है। जख्मी चुनमुन तिवारी धरहरा सन्यासी बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहा था तभी रेलिंग विहीन पुलिया से गिर कर गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज हेतु निजी क्लिनिक में प्राथमिक उपचार कराया। लोगों ने बताया कि उक्त पुलिया काफी पुरानी एवं खतरनाक हो गई है। चलते राहगीर अक्सर उक्त स्थान पर दुर्घटना का शिकार होते ही रहते हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल पुलिया का रेलिंग बनाने की मांग की है।