छठ पर्व के पहले अर्ध्य पर नाव के साथ प्रशासन के द्वारा हो रही निगरानी
माँझी (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण जिलाधिकारी राजेश मीणा के आदेशानुसार मांझी प्रखंड विकास पदाधिकारी नील कमल एवं थाना प्रभारी विकास सिंह व अनुभव ग्रुप के एडमीन सह पत्रकार मनोज सिंह नाव के द्वारा छठ घाटों का निरीक्षण लगातार किया जा रहा है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी नील कमल ने संवाददाताओं को दूरभाष पर जानकारी दिया कि पुलिस प्रशासन के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग एवम उनके कर्मी गस्ती में है। गस्ती के साथ एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि गोताखोर एवम नौका के साथ नाविक भी पूरे मुस्तैदी से तैयार नजर आ रहे हैं। छठ घाटों पर महिलाओं एवं पुरुषों का भीड़ डूवते हुए सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के लिए काफी भीड़ नजर आ रही है।
उक्त मौके पर कृष्णा सिंह पहलवान तथा पत्रकार मनोज सिंह के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित थे।