डीलर प्रतिनिधि राम बहादुर सिंह के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक
मांझी (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह:
छपरा जिले के माँझी प्रखंड के बलेसरा पंचायत के कोहड़ा बाजार निवासी तथा जनवितरण दुकान के डीलर प्रतिनिधि राम बहादुर सिंह का आज रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके देहान्त के खबर फैलते है क्षेत्र में मायूसी छा गयी। उनका दाह-संस्कार सरयू नदी के सेमरिया घाट पर किया गया। उनके निधन पर मुखिया प्रतिनिधि ओमप्रकाश कुशवाहा, डीलर शंकर प्रसाद, ब्रजेश प्रसाद, मुन्नी लाल, राज नारायण यादव, गार्ड बाबू, डीलर संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष नंद किशोर सिंह, दूधनाथ साह, विपिन बिहारी राय, मोहर मांझी, विजय कुमार सिंह, बृज किशोर सिंह, सुनील कुमार सिंह, संजय सिंह, राजेन्द्र यादव, नवी जान अंसारी, देवेन्द्र प्रसाद, भुनेश्वर सिंह आदि ने गहरा शोक प्रकट किया है।