प्रधान शिक्षको को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण
मशरक (बिहार) संवाददाता धर्मेन्द्र सिंह: छपरा जिले के मशरक प्रखंड संसाधन केंद्र के सभागार में प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रारंभिक विद्यालयो के प्रधान शिक्षको को प्रखंड संसाधन सेवी मंसूरी अहमद व सुबोध सिंह के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण दो पाली में दिया गया। जिसमे मध्याहन भोजन योजना को संचालन करने के विषय मे प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया गया। और pfms सिस्टम ऑपरेट करने की जानकारी दी गई। साथ ही कुछ प्रधान शिक्षको को समस्या आने पर मौखिक तौर पर भी बताया। प्रशिक्षण के दौरान मौके उपस्थित आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षक सुरेन्दर सिंह, कन्या मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षक धीरेंद्र कुमार, बरुन सिंह, अरुण पांडेय, विनय तिवारी, बिनोद तिवारी, अरविंद चौहान, संजीव कुमार, प्रमोद उपाध्याय एवं विद्यावती देवी सहित दर्जनों प्रधान शिक्षकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।