छठ पर्व को लेकर किया गया फल वितरण
मांझी (बिहार) संवाददाता राजीव सिंह:
छपरा जिले के माँझी प्रखंड के गोबरही पंचायत के गोबरही टोला गांव के निवासी एवम किसान सलाहकार अरुण सिंह के नीजी आवास पर उनकी माता विरंज सिंह द्वारा छठ पर्व के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सैकड़ों महिलाओं के बीच फल वितरण का कार्यक्रम किया गया। बिहार एवम यूपी का महापर्व कहे जाने वाला यह छठ पर्व महिलाओ के द्वारा 4 दिन के लिए किया जाता है, जो अपने परिवार तथा संतान के सुख एवम समृद्धि के लिए करती है। इस पर्व को लेकर दूर दराज में रहने वाले लोग भी अपने गांव निश्चित ही आते है। इस महान आस्था के पर्व के अवसर पर इस बार विरंज सिंह के द्वारा मुख्य रूप से फल में नारियल, निम्बू, गेहूं आदि का वितरण किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से शिव गौरव, प्रियंका सिंह, अशोक सिंह, महेश सिंह, सूमेश सिंह, पत्रकार वीरेश सिंह, अनिल सिंह, अंजय सिंह, प्रवीण कुमार राज, यस वर्धन सिंह,सनीष सिंह इत्यादि सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।