भाजपा कार्यकर्ताओं ने उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन का किया भव्य स्वागत
मशरक (बिहार) संवाददाता धर्मेन्द्र सिंह: पटना से चलकर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री मशरक प्रखंड के सोनौली गांव में जाने के दौरान मशरक तरैया मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला से उनका भव्य स्वागत किया। जानकारी के अनुसार वे मशरक प्रखंड के सोनौली गांव के उद्योग पति संजय सिंह के यहाँ अष्टयाम में शामिल होने आए थे। इसी क्रम में उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन का आज शनिवार को सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहना कर तथा अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। स्वागत करनेवाले में भाजपा जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा, तरैया विधायक जनक सिंह, मशरक दक्षिणि मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, भाजपा नेत्री सह जिला पार्षद प्रियंका सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।