छठ घाट नदी के किनारे 7 वर्षीय बच्चे का पैर फिसला, घंटो बाद अचेतावस्था में मिला, मौत
मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम
मशरक (बिहार) संवाददाता धर्मेन्द्र सिंह: छपरा जिले के मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा मठिया गांव निवासी टिंकू साह के 7 वर्षीय पुत्र प्रतीक कुमार की मौत अचानक नदी में पैर फिसल जाने के कारण हो गयी। इस मामले में विकास कुमार शर्मा ने बताया कि लड़का एक घंटा पहले अपना ममहर से अपने गांव कवलपुरा मठिया आया था जो अपने दोस्तों के साथ नदी के किनारे छठ घाट देखने के लिए गया। वहीं पर अचानक उसका पैर फिसल गया तथा नदी में जा गिरा। उसके दोस्तों ने जाकर गांव में बताया तब गांव वाले, मल्लाह लोगों के सहारे बच्चे को खोजने लगे। घंटो बाद नदी से बच्चे को अचेतावस्था में निकाला गया और तुरंत सी एच सी मशरक में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने बच्चे को देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित करते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उसके पिता और माँ का रो रो कर बुरा हाल हो गया। उक्त मौके पर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया करते हुए शव को छपरा सदर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।