बिहार राज्य जूनियर जोनल बालिका कबड्डी चैंपियनशिप के लिए महिला टीम का ट्रायल
मशरक (बिहार) संवाददाता धर्मेन्द्र सिंह: बिहार राज्य जूनियर जोनल बालिका कबड्डी चैंपियनशिप के लिए सारण जिला के महिला टीम का ट्रायल यूटोपिया पब्लिक स्कूल बेन, छपरा में किया गया। बताया जाता है कि इसमें जिले की लगभग 50 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। ट्रायल का विधिवत उद्घाटन सारण जिला कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष श्री अमरेंद्र कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके खेल प्रतिभा से ही सारण जिला खुद को कबड्डी के क्षेत्र में आज अग्रणी मुकाम प्राप्त कर चुका है।
खिलाड़ियो का चयन सारण जिला कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव कुमार कौशलेंद्र के दिशानिर्देश में किया गया। चयनकर्ता के रूप में कबड्डी के खिलाड़ी चंदन जी, सीनियर खिलाड़ी रोहित सिंह, विकास सिंह एवम ऋषभ सिंह उपस्थिति थे। 17 सदस्यी टीम का यह चयन गैर आवासीय प्रशिक्षण के लिए किया गया है।
चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं:- बुची कुमारी, मनीषा कुमारी, सोनी कुमारी, प्रिया कुमारी, सोया कुमारी, काजल कुमारी, काजल कुमारी, खुशी कुमारी, डोली कुमारी, प्रीति कुमारी, मुस्कान कुमारी, अंजली कुमारी, सोनी कुमारी, मधु कुमारी, अंकिता कुमारी, नेहा कुमारी, मिशा कुमारी।
सारण जिला कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष श्री अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चयनित सभी खिलाड़ियों को उम्दा किस्म का प्रशिक्षण देकर ही उन्हें भेजा जाएगा। इस कार्यक्रम में नीरज कुमार सिंह, राजन सिंह, धर्मेंद्र सिंह एवम धर्मनाथ सिंह के साथ वेन छपरा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक भरत साह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।