जदयू ने किया संवाद मंथन
माँझी(संवाददाता राजीव सिंह): सारण जिला जदयू महासचिव अख्तर अली के गृह पर पूर्व मंत्री गौतम सिंह, संगठन प्रभारी मनजीत सिंह और जदयू जिलाध्यक्ष विशाल सिह राठौर ने जदयू कार्यकर्ताओं के बीच संवाद मंथन किया। इस आयोजित मंथन कार्यक्रम में नेताओं के द्वारा अपने कार्यकर्ताओ की शिकायते सुनी गयी। तत्पश्चात जदयू महासचिव अख्तर अली ने पार्टी हित के लिये किये गये कार्यो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माँझी प्रखण्ड में जदयू को मजबूत बनाने के लिए प्रखण्ड अध्यक्ष तथा उनके कार्यकारिणी का फिर से चुनाव कराना आवश्यक हो गया है ताकि संगठन को मजबूती मिल सके। पूर्व उप प्रमुख राम कृष्ण सिह ने भी पार्टी हित में अपने विचार रखे। पूर्व मंत्री गौतम सिह ने कहा कि जिस प्रखण्ड में पार्टी के कार्यकर्ता संगठित हो कर कार्य करते है वहां पार्टी का अहित कभी हो ही नही सकता। मांझी प्रखण्ड में पिछले पाँच वर्षों से पार्टी के सदस्यों के बीच विवाद चल रहा है। इसके बारे में जानकारी लेने आया हूँ। बहुत जल्द अब पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक मंच पर होंगे। इसके लिये मैं अपने प्रदेश के शीर्ष नेताओं से बात कर समस्याओं का निपटारा करूँगा। कार्यक्रम में पधारे सभी कार्यकर्ताओं का उन्होंने
आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पवन कुमार सिंह, राजेश त्यागी, लक्ष्मण यादव, जितेन्द्र सिंह, निरंजन सिह, अरविन्द सिह, दिलीप कुमार चौधरी, मंजूर आलम, उमर खां, अजित कुमार, रविंद्र कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, रण विजय सिंह, वसी अहमद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।