माँझी : बिजली के स्पर्श से महिला की मौत
मांझी(संवाददाता राजीव सिंह): छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर पश्चिम पट्टी में एक महिला की बिजलीं के सम्पर्क में आने जाने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में बताया जाता है कि संजीव साह की पत्नी बिगन देवी गुरुवार को रात करीब आठ बजे अपने ही घर मे बिजली के खम्भे पर से आये नंगे तार के सम्पर्क में आ गयी और वही पर बेहोश हो कर गिर पड़ी। लोग दौड़ कर उसके पास जब गए तब तक उसकी सांसे बंद हो चुकी थी। इस घटना के पश्चात घर मे रोने की चीत्कार गूंज उठी तथा धीरे धीरे आस पास के लोग इक्कठा होने लगे। इस घटना के बाद लोगों ने माँझी थानां को सूचित किया। सूचना पाकर मांझी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतिका की एक लड़की एवं दो लड़के है तथा पति केरल में राजमिस्त्री का काम कर घर का भरण-पोषण करता है। इस घटना के बाद लड़की एवम दोनों लड़के का रो रो कर बुरा हाल है।