चंदा सिंह ने किया मुखिया पद के लिए नामांकन
एकमा (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: एकमा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी डॉ सत्येन्द्र पाराशर के देख रेख में निर्वतमान मुखिया चंदा सिंह ने अपने हजारों समर्थकों के साथ मुखिया पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। साथ ही उन्होंने जगत दर्शन न्यूज़ को बताया कि इस बार चुनाव जितने के बाद बाकी कार्यों को जल्द ही मैं पूरा कर लूगी। वहीं मुखिया चंदा देवी के प्रतिनिधि भरत सिंह ने भी कहा कि इस बार आमदाढी पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने का भरपूर कोशिश करूंगा। उन्होंने भी कहा कि बाकी कार्यों को जल्द ही जितने के बाद पूर्ण कर लिया जाएगा। मुझे महिलाओं, नौजवानों एवम पुरुषों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उक्त मौके प्रदीप सिंह, जय किशोर सिंह, मनोरंजन सिंह, पूर्व मुखिया सुग्रीव सिंह, राज कुमार सिंह, भरत सिंह एवम राजू बैठा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।