किसान चौपाल आयोजित
फसल क्षति का मुआवजा मिले : अजित सिंह
मशरक(बिहार) संवाददाता धर्मेन्द्र सिंह: छपरा जिले के मशरक प्रखण्ड क्षेत्र में लग रहे किसान चौपाल के चौथे दिन बहरौली पंचायत के बहरौली जंगली ब्रह्म बाबा के स्थान पर किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमे प्रखण्ड समन्यवक रामकुमार सिंह ने रबी फसल के समुचित प्रबंधन पर किसानों से विस्तार पूर्वक चर्चा किया। इस क्रम में उन्होंने जीरो टिलेज, अनुदानित दर पर बीज वितरण, मुख्यमंत्री बीज विस्तार योजना, पपीता की खेती, बागवानी मिशन, दलहन, तिलहन, मक्का, सिंचाई का साधन, जल जीवन हरियाली आदि विषयों पर बात चीत की और सभी किसानों को उसके गुणवत्ता के बारे में बताए रखने में मुखिया अजित सिंह ने किसानों को बताया कि आप सभी किसान भाई-बहन ज्यादा से ज्यादा खेती करे। जिससे कि हम ज्यादा से ज्यादा उपज कर सके। खेती ही हमारी मूलभूत आधार है। हम सभी खेती पर ही आश्रित है। अब के खेती में हमारे यहां के प्रशाशन और अधिकारी भी भरपूर साथ दे रहे है। इसलिए आप सभी जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके आप सभी खेती कीजिए। वही बीडीसी पुत्र चुनमुन बाबा ने अधिकारियों से आग्रह किया कि किसान के हित मे ठोस से ठोस और जल्द से जल्द नीलगाय भगाने के लिए कोई कदम जरूर उठाये। नीलगाय के तबाही से लगा लगाया फसल बर्बाद हो जा रहा है, तैयार फसल नुकसान हो जा रहा है। मौके पर सरपंच फुलेश्वर प्रसाद राय, प्रखण्ड समन्वयक रामकुमार सिंह, समन्यवक त्रिलोकी राय, समन्यवक अशोक सिंह, किसान सलाहकार अनिल ठाकुर, किसान सलाहकार संतोष ठाकुर, कृषि सलाहकार विनय सिंह, मो जुबेल किसान मोहन राम, परशुराम मांझी, ललन राम,रविलोक यादव, हीरा प्रसाद, राजबली राउत सहित सैकड़ो किसान ने भाग लिया