दुर्गापूजा हेतु शांति समिति की बैठक
दाउदपुर(संवाददाता वीरेश सिंह): दुर्गा पूजा को लेकर दाउदपुर थाना परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम की अध्यक्षता में शांति-समिति की एक बैठक की गई, जिसमें नव-निर्वाचित पंचायत जन-प्रतिनिधि के साथ बुद्धिजीवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इस बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने लोगों से प्रेम, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा के आयोजन में सहयोग करने की अपील की। थानाध्यक्ष ने निम्नलिखित आवश्यक निर्देश दिए
1. दुर्गापूजन पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य है।
2. पंडाल तीन ओर से खुला होना चाहिए ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।
3. पूजा स्थल पर महिला व पुरुषों के लिए अलग व्यवस्था होनी चाहिए।
4. वोलेंटियर जो होंगे उनके पास आई-कार्ड होना चाहिए।
5. डीजे नही बजना चाहिए।
6. सोशल डिस्टेंस का पालन होना चाहिए।
7. पंडाल पर सेनेटाइजर एवम मास्क की व्यवस्था करनी होगी।
8. टीका-कर्मी वहां मौजूद होना चाहिए।
9. जुलूस नही निकलना है।
10. मूर्ति विसर्जन 15 से 16 अक्तूबर तक निश्चित रूप से कर देना है।
बैठक में मुख्य रूप से मुखिया दूधनाथ राम, राजेश पांडेय, हसनैन अली, श्रीभगवान सिंह, विद्या सिंह, महम्मद शाहनवाज, सत्य नारायण मांझी, शिवजी सिंह, राणा प्रताप सिंह, शैलेश सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, राजेश ठाकुर, ओमप्रकाश कुशवाहा, सरपंच भरत सिंह, विजय शंकर शुक्ल, शिक्षक नेता दिनेश कुमार सिंह, कृष्ण महतो, मंजय कुमार सिंह, संतोष गिरि, जितेंद्र कुमार सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।