कौरु धौरु के पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह की पत्नी सोना देवी ने चलाया जन सम्पर्क अभियान
मांझी(संवादाता वीरेश सिंह): छपरा जिले के मांझी प्रखंड में पंचायत चुनाव अब काफी करीब है। इसको लेकर प्रयासियों के बीच घमासान बढ़ गया है। रात दिन के कड़ी मेहनत हो रही है। प्रतिदिन क्षेत्र भ्रमण का कार्य जोर शोर से चल रहा है। माँझी प्रखण्ड के कौरु धौरु के पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह की पत्नी सोना देवी इस बार मुखिया प्रत्यासी के रूप में खड़ी है। जानकारी के अनुसार वे शुक्रवार को गांवों का दौरा कर जन सम्पर्क चलायी। इस दौरान उन्होंने बताया कि कौरु धौरु पंचायत के हर गाँव टोले में मुझे पंचायत के लोगो का भरपूर सहयोग प्यार सम्मान मिल रहा है। मेरा तो एक ही संकल्प है सबका साथ,सबका विकास। मुझे इसी अभियान के तहत अपने पंचायत के लोगो के साथ मिलकर विकास करना है। सरकार द्वारा पंचायत को मिलने वाली हरेक योजनाओं पर इस पंचायत के जनता जनार्दन का अधिकार होगा।पंचायत को आदर्श स्वक्ष, निर्मल बनाना मेरा पहला कर्तव्य होगा।'