सिसवन-मांझी मुख्य सड़क पर बाइक दुर्घटना, बच्चे समेत दो घायल
जई छपरा काली मंदिर के पास हुआ हादसा, बच्चे की हालत गंभीर
सिवान (बिहार): सिसवन-मांझी मुख्य सड़क पर जई छपरा काली मंदिर के समीप बाइक दुर्घटना में एक बच्चे समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायलों की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के कोहरवता गांव निवासी आशीष ठाकुर और वशिष्ठ ठाकुर के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल दोनों लोगों को स्थानीय स्तर पर निजी चिकित्सक के क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना में घायल बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

