सिसवन में 18 चक्का ट्रक से साढ़े चार लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान एक 18 चक्का ट्रक से 4 लीटर 500 ग्राम अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सिसवन थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक 18 चक्का ट्रक में शराब लदी हुई है। सूचना के आधार पर वाहन जांच की गई। जांच के दौरान ट्रक से अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने इस मामले में छपरा जिले के गरखा थाना क्षेत्र निवासी रवि कुमार सिंह और मंजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया।

