नरसिंहपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर वार, 2 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश) संवाददाता राजकुमार दुबे: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ नरसिंहपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को करीब 2 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को कोतवाली पुलिस की टीम अपराध पतासाजी एवं आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद बैग से करीब 2 किलो गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेन्द्र मेहरा, पिता रामचरण मेहरा, निवासी सहावन, थाना गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो गांजा, बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन समेत करीब 1.20 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।
मामले में थाना कोतवाली नरसिंहपुर में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव चाटे के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उनि आशीष बोपचे, प्रधान आरक्षक राजेश बागरी, आरक्षक प्रहलाद माधवे, रोहित चंपुरिया, महेन्द्र ठाकुर, चंद्रप्रताप पटेल एवं नगर रक्षा सदस्य शुभम मालवीय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने कहा है कि अवैध नशे के कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

