सारण: बाइक से गिरकर घायल महिला की पीएमसीएच में मौत, गांव में पसरा मातम
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी प्रखंड के सोनबरसा पंचायत में सड़क हादसे में घायल 70 वर्षीय महिला की पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान सोनबरसा पंचायत के वार्ड सदस्य अरुण कुमार ठाकुर की माता लीलावती देवी के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि रविवार को लीलावती देवी बाइक से सोनबरसा से दाउदपुर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में बाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।
बताया गया कि मृतका के दो पुत्र और दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है, जबकि उनके दो पुत्र अभी अविवाहित हैं। परिजनों के अनुसार, मृतका का अंतिम संस्कार बुधवार देर शाम मांझी श्मशान घाट पर किया जाएगा।

