सारण: पंचायत विकास दिवस पर सहयोग शिविर, जनसमस्याओं की सुनवाई, सड़क, नाला और जल निकासी पर ग्रामीणों ने उठाई आवाज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशानुसार मांझी प्रखंड की गोबरही पंचायत के साधपुर गांव में तथा शीतलपूर में पंचायत विकास दिवस पर सहयोग शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। नोडल पदाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त कई मामलों पर चर्चा की गई तथा अनेक शिकायतों का मौके पर ही निष्पादन भी किया गया।
पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर में 71 आवेदन प्राप्त, 9 मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन; गोबरहीं में अतिक्रमण का मुद्दा भी उठा
पंचायत स्तर पर सरकारी योजनाओं और सेवाओं की पहुंच आम लोगों तक सुनिश्चित करने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को मांझी प्रखंड की शीतलपुर एवं गोबरहीं पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य, पीएचईडी, बिजली, आरडब्ल्यूडी, अंचल तथा भूमि विवाद सहित विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 71 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 9 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर लाभुकों को तत्काल राहत प्रदान की गई, जबकि शेष आवेदनों का पंजीकरण कर संबंधित विभागों को अग्रसारित करते हुए सहयोग पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी उपेंद्र दास ने बताया कि शीतलपुर पंचायत में पूर्व से लंबित 13 आवेदनों सहित कुल 38 मामलों पर सुनवाई की गई, जिनमें 2 मामलों का तत्काल निष्पादन किया गया। वहीं गोबरहीं पंचायत में 33 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 7 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
इस दौरान डीसीएलआर आलोक राज ने दोनों पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की जानकारी लेते हुए लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
शिविर में सहायक आयुक्त मद्य निषेध केशव कुमार झा, जिला उद्यान पदाधिकारी सुधीर कुमार तिवारी, कृषि पदाधिकारी चूल्हाण राम, राजस्व पदाधिकारी रोजी कुमारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विभा कुमारी, कार्यक्रम पदाधिकारी प्रांजल गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि जय प्रकाश पाण्डेय सहित स्वास्थ्य, आईसीडीएस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
गोबरहीं पंचायत में अतिक्रमण और जल निकासी का मुद्दा भी उठा
सहयोग शिविर के दौरान गोबरहीं पंचायत के ग्रामीणों ने डीसीएलआर आलोक राज को पंचायत में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और जल निकासी बाधित होने की समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण कर लिए जाने से बरसात के पानी की निकासी पूरी तरह प्रभावित हो गई है।
ग्रामीणों ने विशेष रूप से महावीर स्थान से लेकर सूर्य यादव के दरवाजे तक सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग उठाई। इस संबंध में अंचलाधिकारी, मांझी को आवेदन देकर सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने तथा जल निकासी की व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की अपील की।
वीडियो देखिए
Manjhi News, Gobarhi Panchayat, Vikas Diwas, Sadhpur village, road encroachment, drain encroachment, drainage problem, DCLR Saran, Samrat Chaudhary, Saran News

