सारण में अनियंत्रित स्कॉर्पियो का कहर: एक की दर्दनाक मौत, दो लोग गंभीर घायल
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने भीषण सड़क हादसे को अंजाम दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा एकमा हाई स्कूल के समीप हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले एक मोटरसाइकिल और एक राहगीर को जोरदार टक्कर मारी, जिससे एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद वाहन सड़क किनारे बैठे दो अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में लेता हुआ फरार हो गया।
मृतक की पहचान पांडेपुर (चंचौरा) निवासी अमलेश प्रसाद के रूप में हुई है। वहीं, घायलों की पहचान हंसराजपुर निवासी उपेंद्र सिंह और संतोष सिंह के रूप में की गई है। दोनों घायलों का इलाज एक स्थानीय नर्सिंग होम में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही एकमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और शोक का माहौल है।
सारण सड़क हादसा, एकमा स्कॉर्पियो दुर्घटना, अमलेश प्रसाद मौत, एकमा हाई स्कूल हादसा, सारण समाचार, Bihar Road Accident, Ekma News

