सिवान पुलिस को बड़ी सफलता, वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई को पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
थानाध्यक्ष विजय रंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के छीतौली गांव निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से लंबे समय से गिरफ्तारी वारंट जारी था और वह लगातार फरार चल रहा था।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वारंटी अपने गांव में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे अग्रेतर कार्रवाई के लिए सिविल न्यायालय, सीवान भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष विजय रंजन कुमार ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए फरार वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।
चैनपुर थाना, सिसवन पुलिस, फरार वारंटी गिरफ्तार, मनोज कुमार गिरफ्तार, सीवान पुलिस, चैनपुर समाचार, बिहार क्राइम न्यूज, वारंटी गिरफ्तारी

