आदर्श मध्य विद्यालय रतनपुरा में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया
सारण (बिहार) संवाददाता धर्मेंद्र रस्तोगी: आदर्श मध्य विद्यालय रतनपुरा में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम "योग फॉर हेल्दी एजिंग" रही, जो बढ़ती उम्र में सक्रिय, स्वस्थ एवं मानसिक रूप से सशक्त जीवन के लिए योग के महत्व को दर्शाती है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक सह सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि योग स्वस्थ आयु, शारीरिक शक्ति, मानसिक संतुलन तथा समग्र कल्याण का आधार है। उन्होंने सभी को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।
योग शिक्षक मनोरंजन कुमार ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में मंसूर आलम, संतोष ठाकुर, हेड टीचर अमरदीप कुमार, पायल कुमारी, निधि कुमारी, ताहिरा तबसुम, पुतुल कुमारी, निखिल कुमार, प्रिंस कुमार, अविनाश कुमार, आशीष कुमार एवं रोहित कुमार सहित अनेक शिक्षक-विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

