भक्ति की शक्ति से ही लक्ष्य की प्राप्ति संभव: भानु शंकर जी महाराज
सारण (बिहार) संवाददाता धर्मेंद्र रस्तोगी: जिले के गरखा प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय धनौरा के प्रांगण में चल रहे सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा के पांचवे दिन चित्रकूट से पधारे कथावाचक भानुशंकरजी महाराज ने गरीबनाथ मंच से उपस्थित श्रोताओं से कहा कि भगवान भोलेनाथ की भक्ति से ही शक्ति की प्राप्ति होती है जिससे हम सभी अपने- अपने लक्ष्य की प्राप्ति करते हैं।
हम सभी को अपने परिवार के साथ समाज एवं राष्ट्र की सुरक्षा एवं व्यवस्था में भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए। सनातन धर्म की परम्परा को हम सभी हिंदुओं को निष्ठा एवं विश्वास के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत है।
प्रवचन के पूर्व आचार्य कौशल किशोर झा जी द्वारा गरीबनाथ मंदिर गर्भगृह में मंदिर कमेटी के सदस्यों को शिवपुराण स्त्रोत की विशेष पूजा अर्चना किया गया। जिसमें शिक्षक नेता राकेश कुमार सिंह, शिक्षक धर्मेंद्र सिंह, शिक्षक दीपक सिंह,श्याम किशोर सिंह, संतोष सिंह , जितेन्द्र मिश्रा, दीपक कुमार सिंह मुख्य रूप से सामिल रहे।
पूरे कोठियां-नरांव क्षेत्र भक्तिमय माहौल में गुंजायमान बना हुआ है। सुबह में मुख्य जजमानों के साथ आचार्यजी ने भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक का आयोजन कर क्षेत्र में भक्ति की धारा को और तेज कर दिया। आगामी 06 जून को कथा का समापन होगा साथ ही 07 जून रविवार को भंडारे का आयोजन मंदिर समिति की ओर से निर्धारित है।

