1.2 लाख रुपये की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
नरसिंहपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता
नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश) संवाददाता राजकुमार दुबे: नरसिंहपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन ईगल क्लॉ" के तहत नरसिंहपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 12.5 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.2 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी नरसिंहपुर मनोज गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी।
इस दौरान मुशरान वन क्षेत्र में मंदिर के समीप एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12.5 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनूप जाटव (20 वर्ष) पिता भरत जाटव निवासी झिरना, पावर हाउस के सामने, नरसिंहपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी गौरव चांटे के नेतृत्व में सउनि. गोविंद नागेश, आरक्षक श्रेय अवस्थी, अभय तिवारी, अनुराग, कुलदीप साहू एवं सौरभ पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस टीम की तत्परता और उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहना की है।
Narsinghpur News, Smack Smuggler Arrested, Operation Eagle Claw, Narsinghpur Police, NDPS Act Case, Drug Trafficking News, MP Crime News, Kotwali Police Action, Smack Seized Narsinghpur

