ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से एसआई विद्यानंद ठाकुर का निधन, पुलिस महकमे में शोक
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सारण जिले में ड्यूटी के दौरान भगवान बाजार थाना के गश्ती पदाधिकारी एवं पुलिस अवर निरीक्षक विद्यानंद ठाकुर का अचानक हृदयाघात से निधन हो गया। घटना 26 अप्रैल 2026 की है, जब वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने भरसक प्रयास के बावजूद अपराह्न 3:36 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विद्यानंद ठाकुर अपने कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और समर्पित कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए विभाग की गरिमा को बढ़ाया। उनके असामयिक निधन से न केवल पुलिस विभाग बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
सारण पुलिस ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया है। पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है।
: Saran police SI death, Vidyanand Thakur heart attack, Bihar police news, Chapra news

