राकेश कुमार सिंह बने NUJ(I) बिहार प्रदेश संयोजक, पत्रकारों में खुशी की लहर
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) (NUJ(I)) के राष्ट्रीय नेतृत्व ने एक अहम निर्णय लेते हुए सारण जिले के वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह को बिहार प्रदेश का संयोजक नियुक्त किया है। कराह गांव निवासी राकेश कुमार सिंह लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपने अनुभव व सक्रियता के लिए जाने जाते हैं। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप तिवारी ने इस नियुक्ति की आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी के निर्देश पर राष्ट्रीय कमेटी की सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर राकेश कुमार सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य बिहार में पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और संगठन को और अधिक मजबूत बनाना होगा।
राकेश कुमार सिंह के प्रदेश संयोजक बनने की खबर से सारण जिले सहित पूरे बिहार के पत्रकारों में खुशी और उत्साह का माहौल है। स्थानीय पत्रकारों ने इसे जिले के लिए गौरव की बात बताते हुए उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। बधाई देने वालों में राजीव रंजन, अमन कुमार सिंह, विद्याभूषण श्रीवास्तव, किशोर कुमार श्रीवास्तव, ठाकुर संग्राम सिंह, चंद्र शेखर सिंह, श्रीराम तिवारी, डी.एस. तोमर, संतोष गुप्ता, सुरभित दत्त, गणपत कुमार, संजय कुमार सिंह, मनोकामना सिंह, आलोक जायसवाल, वीरेश सिंह, विपिन मिश्र, संजीव कुमार, एस.एन. ओझा, धनंजय सिंह ‘गोलू’, मनोज कुमार सिंह, मनोरंजन पाठक, कमल सिंह सेंगर, दीपक कुमार, अवधेश कुमार गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, कुलदीप महासेठ, दिनेश सिंह, विनीत कुमार, कामेश्वर सिंह, पंकज कुमार सहित कई अन्य पत्रकार शामिल रहे।
NUJ Bihar, Rakesh Kumar Singh, Journalist Appointment, Chhapra News, Bihar Journalists

