मांझी-ताजपुर मार्ग पर हादसा, तीन साइकिलों से टकराई बाइक—चालक गंभीर
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी-ताजपुर मुख्य मार्ग पर फतेहपुर गांव के समीप रविवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक चालक तीन साइकिलों से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण तत्काल सहायता के लिए जुट गए।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल युवक की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के बंगरा मठिया गांव निवासी यूनुस खान के पुत्र गुड्डू आलम के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है, वहीं स्थानीय लोग सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।
Manjhi accident news, Saran road accident, Fatehpur Manjhi crash, bike cyclist collision Bihar, Chapra hospital referral

