महिला दिवस पर सिसवन में प्रभात फेरी, बीडीओ ने किया पौधरोपण
महिला सशक्तिकरण का दिया गया संदेश, विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
सिवान (बिहार): अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को सिसवन प्रखंड में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीडीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी प्रखंड मुख्यालय से निकलकर महाराणा प्रताप चौक होते हुए विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः मुख्यालय पहुंची। प्रभात फेरी के दौरान लोगों को महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बीडीओ राजेश कुमार ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
इस अवसर पर धर्मेंद्र यादव, देवेंद्र सिंह, उपेंद्र भारती, जितेंद्र पांडेय, विनोद यादव सहित कई शिक्षक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भाषण, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नारी समाज की जननी है और वह कभी पत्नी, कभी बहन और कभी एक कुशल गृहिणी के रूप में परिवार और समाज को मजबूत बनाती है। आज के समय में महिलाएं शिक्षा, नौकरी, उद्यम और सामाजिक संगठनों के माध्यम से हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कार्यक्रम के अंत में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और समाज में समानता का संदेश देने का संकल्प लिया गया।

