टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर जश्न, महिला जदयू जिलाध्यक्ष कुसुम देवी ने दी बधाई
सारण (बिहार) संवाददाता धर्मेंद्र रस्तोगी: भारत द्वारा फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब जीतने पर देशभर के साथ-साथ सारण जिले में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। इस ऐतिहासिक जीत पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक लोगों ने टीम इंडिया को बधाई दी और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की।
सारण जिला महिला जदयू की जिलाध्यक्ष कुसुम देवी ने टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत की इस जीत ने देश की महिलाओं को एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए पूरे देश का नाम रोशन किया है।
वहीं सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव सुरेंद्र सिंह ने भी टीम इंडिया की जीत पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश को गौरवान्वित किया है। खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण के कारण ही यह ऐतिहासिक जीत संभव हो सकी।
बताया जाता है कि इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए सुबह से ही सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव सुरेंद्र सिंह के आवास पर बड़ी संख्या में शिक्षक जुटे थे। सभी ने मिलकर मैच का आनंद लिया और भारत की जीत के बाद एक-दूसरे को बधाई देते हुए जश्न मनाया।
भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद जिले में क्रिकेट प्रेमियों के बीच भी खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं।
#TeamIndia #IndiaWin #CricketVictory #SaranNews #ChhapraNews #IndiaChampion #SportsNews #WomenDayGift #TeamIndiaWin

