‘नशा मुक्त सारण’ अभियान के तहत देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार
सारण (बिहार): ‘नशा मुक्त सारण’ अभियान के तहत सारण पुलिस लगातार अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर शराब कारोबारियों पर नकेल कसी जा रही है।
इसी क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मढ़ौरा-2 के नेतृत्व में पानापुर थाना क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान पानापुर थाना पुलिस ने 15 लीटर देशी शराब बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस मामले में पानापुर थाना कांड संख्या 79/26, दिनांक 12 मार्च 2026 दर्ज कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में धेनुकी नरहोला निवासी पप्पू नट, पिता सुरेश नट तथा दुबौली निवासी रूपेश नट, पिता मंगरू नट शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के पास से 15 लीटर देशी शराब बरामद की है, जिसे जब्त कर लिया गया है।
छापेमारी अभियान में पानापुर थाना के थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में शराब के अवैध निर्माण, भंडारण और तस्करी के विरुद्ध लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Saran police raid, Panapur liquor raid, Nasha Mukt Saran campaign, Bihar prohibition action, Chapra police arrest
#SaranPolice #Panapur #NashaMuktSaran #LiquorRaid #Chapra #BiharProhibition #PoliceAction

