मटियार पैक्स चुनाव में धनंजय ठाकुर व भोला यादव आमने-सामने, जनसंपर्क तेज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड अंतर्गत मटियार पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस बार के चुनाव में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष धनंजय ठाकुर और पूर्व अध्यक्ष भोला यादव के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है। चुनाव को लेकर दोनों पक्षों के समर्थकों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है और अपने-अपने उम्मीदवार की जीत का दावा किया जा रहा है।
निवर्तमान अध्यक्ष धनंजय ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग चुनाव को जातिगत रंग देने का प्रयास कर रहे हैं, जो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि पैक्स के विकास और किसानों के हित में किए गए कार्यों के आधार पर जनता उनके साथ है और इसी भरोसे के साथ वे एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरे हैं।
वहीं मटियार पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि जयप्रकाश महतो ने दावा किया कि डिफॉल्टर हो चुके पैक्स को उबारने के लिए धनंजय ठाकुर द्वारा किए गए प्रयास ही उनकी जीत का सबसे बड़ा आधार बनेंगे। उन्होंने कहा कि जनता एक बार फिर धनंजय ठाकुर को मौका देने के पक्ष में है और चुनाव में उनका पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान धनंजय ठाकुर के समर्थकों ने भी उनकी जीत का दावा करते हुए कहा कि मटियार पंचायत के अधिकांश मतदाता उनके पक्ष में मतदान करने के लिए तैयार हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पैक्स अध्यक्ष पद के लिए इस बार भी वे विकास और कार्यों के आधार पर मतदान करेंगे। इस मौके पर सैकड़ों ग्रामीण और समर्थक उपस्थित रहे।
Matiyar PACS election, Manjhi PACS election Saran, Dhananjay Thakur PACS, Bhola Yadav PACS election, Saran PACS politics
#Manjhi #Saran #PACS #PacsElection #BiharPolitics #Chapra #LocalElection

