प्रसिद्ध शिव शक्ति धाम मंदिर परिसर में बनेगी छह करोड़ की लागत से मंदिरों की श्रृंखला, कार्य प्रारंभ
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी प्रखंड के गोबरही पंचायत स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर परिसर में भव्य मंदिर निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लगभग 3700 स्क्वायर फीट क्षेत्र में प्रस्तावित इस परियोजना के तहत मंदिरों की श्रृंखला विकसित की जाएगी, जिसका निर्माण कार्य विधिवत रूप से शुरू हो चुका है। करीब छह से सात करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस धार्मिक परिसर को जिले का प्रमुख आकर्षण केंद्र बनाने की तैयारी है।
निर्माण योजना के तहत बाला जी मंदिर, दुर्गा मंदिर, राधे-कृष्ण मंदिर के साथ-साथ रामायण मंदिर का भी निर्माण किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र बनेगा। इस परियोजना को साकार करने में स्थानीय दानदाताओं का सहयोग लगातार मिल रहा है, जिससे निर्माण कार्य को गति मिल रही है।
मंदिर निर्माण समिति के संयोजक अजय सिंह ने बताया कि इस कार्य के लिए महाराष्ट्र से इंजीनियर, मिस्त्री और मजदूरों की टीम बुलाई गई है, जो निर्माण कार्य को तकनीकी रूप से मजबूत और आकर्षक बनाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए लोगों द्वारा लगातार चंदा भी दिया जा रहा है, जिससे इस भव्य परियोजना को पूरा करने में मदद मिल रही है।
इससे पहले मंदिर परिसर में ग्रामीण महिलाओं की देखरेख में शिव चर्चा का भव्य आयोजन किया गया, जिसके बाद उसी दिन मंदिर निर्माण कार्य का श्रीगणेश किया गया। अजय सिंह ने यह भी बताया कि भविष्य में यह स्थल एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
![]() |
| मापी लगे भक्त |
बताया गया है कि 22 मार्च को पर्यटन विभाग के अध्यक्ष सह एकमा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह शिव शक्ति धाम पहुंचेंगे, जहां निर्माण कार्य का जायजा लेंगे। इस मौके पर अरुण कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, विजय सिंह, सेवानिवृत्त कर्मी देवलाल प्रसाद, सेवानिवृत्त शिक्षक त्रिगुणा सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
Keywords: Shiv Shakti Dham Manjhi, Gobarhi Temple Construction, Saran Religious Project, Bihar Temple News, Tourism Development
Hashtags: #ShivShaktiDham #ManjhiNews #TempleConstruction #BiharNews #ReligiousTourism #SaranNews


