स्टेशन चौक के पास स्मैक बेचते युवक गिरफ्तार, 7.72 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सक्रिय पुलिसिंग के तहत सारण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए भगवानबाजार थाना क्षेत्र से एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मादक पदार्थ के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में भगवानबाजार थाना को गुप्त सूचना मिली कि स्टेशन चौक के पास एक होटल के पीछे मादक पदार्थ की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को 7.72 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विकास कुमार, पिता मुरत राय, निवासी कटरा बरादरी, थाना भगवानबाजार, जिला सारण के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 7.72 ग्राम मादक पदार्थ के साथ 1,760 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
इस मामले में भगवानबाजार थाना कांड संख्या 226/26, दिनांक 10 मार्च 2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (ए) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी अभियान में भगवानबाजार थाना के थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल थे।

